बिहार में नीतीश कुमार का राज नहीं, अफसरों की मनमानी चलती है

315
Advertisment

रोहतास – राजद नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार का राज नहीं, अफसरों की मनमानी चलती है। दो साल पूर्व जिस मामले को लेकर लोग सीएम के दरबार में हाजरी लगा रहे थे, आज भी उसी मामले को लेकर सीएम के दरबार में फरियाद कर रहे हैं। इसी से साबित होता है कि अफसरों ने आम लोगों को कितना प्रताड़ित किया है।

Advertisment

साथ ही, जातीय जनगणना की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यह अगस्त का महीना है और इसी महीने में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया था, आज तमाम जातियों की गणना बेहद जरूरी है,  ताकि सरकार को भी योजना बनाने में सहूलियत हो। जातीय गणना है हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेगें।

Advertisement