Advertisement
Advertisement

टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, कजाकिस्तान के रेसलर को हरा जीता कांस्य पदक

टोक्यो : भारत के पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में बजरंग ने कजाकिस्तान के रेसलर दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इस ओलंपिक में अब तक 6 मेडल खाते में आ गई है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भारवर्ग में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को कांस्य पदक के मुकाबले में 8-0 से हरा दिया।

मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा किया: बजरंग पूनिया के पिता
टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद बजरंग पूनिया के पिता ने अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा, मैं खुशी बयान नहीं कर सकता, मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया।

Commercial Advertisment

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...