Bokaro: मलेशिया में संदिग्ध हालात में गोमिया के युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव 

Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित पुराना माइंस निवासी मजदूर मो. रिजवान हुसैन (42) की मौत मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मलेशिया पुलिस को उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। मलेशिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मो. रिजवान मलेशिया की एफजीवी प्लांटेशन कंपनी में पिछले 7 वर्षों से काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 1 जून की दोपहर उन्होंने घर से खाना खाकर ड्यूटी जॉइन किया था। लेकिन ड्यूटी के बाद वह वापस नहीं लौटे। तब उनके दोस्तों ने खोजबीन शुरू की। तब किसी ने एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा और कंपनी को सूचना दी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। क्योंकि मृतक के घुटनों में चोट के निशान और मुंह से खून निकलने के संकेत मिले हैं। मो. रिजवान अपने पीछे पत्नी खुर्शीद बानो और 14 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी ने भारत सरकार से पति के शव को मलेशिया से वापस लाने की गुहार लगाई है और इस संबंध में मंत्री श्री प्रसाद को पत्र भी लिखा है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img