Advertisment

चैनपुर में महिला ने थाने में आवेदन देकर अपने लापता पति को ढूंढने की लगाई गुहार

चैनपुर. चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव निवासी पार्वती कुजूर ने थाने में आवेदन देकर लापता हुए अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। साथ ही उसके पति को बहला फुसलाकर ले जाने वाले गांव के बसंत नगेशिया पिता स्वर्गीय मंगल नगेशिया पर कारवाई करने की मांग की है।

चैनपुर में महिला ने पति को ढूंढने की पुलिस से लगाई गुहार

पार्वती कुजूर के द्वारा थाने में दिए आवेदन में कहा गया है कि 4 जून को सुबह सात बजे मेरे गांव का बसंत नगेशिया मेरे घर आया, जिसके बाद मेरे पति को बहला फुसलाकर बाहर काम दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद आज तक मेरे पति से मेरी बात नहीं हुई है। वह कहां है किस हाल में है, परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है।

मेरे पति के पास मोबाइल नहीं है, जब बसंत नगेशिया के मोबाइल पर फोन लगाते हैं, तो उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। और जब गांव में बसंत की पत्नी से पूछते हैं, तो वो गाली-गलौज करने लगती है। बसंत अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं। वह पूर्व में भी गांव की एक लड़की को बहला फुसलाकर बाहर ले गया है। जो आज तक वापस नहीं लौटी है, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि बसंत नगेशिया मेरे पति को मानव व्यापार करने के उद्देश्य से ले गया है, जिसमें बसंत की पत्नी की भी मिलीभगत है।

पार्वती कुजूर ने पुलिस से बसंत नगेशिया पर कानूनी कार्रवाई करने एवं अपने पति को सकुशल वापस बुलाने की गुहार लगाई है। इधर मामले की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य मेरी लकड़ा थाना पंहुचकर पूरे मामले की जानकारी ली और थाना प्रभारी से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी अजय यादव ने कहा कि दिए गए आवेदन के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सदान बुकमा के कई लोग मौजूद थे।

चैनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...