Dhanbad: Dhanbad के झरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र में पिता पर अपने ही दो महीने के बेटे के मौत का गंभीर आरोप लगा है। बता दें मामला लोदना अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला का है। आरोपी की पत्नी ने अपने ही पत्नी पर लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
Read More: गिरफ्तारी के बाद बोले सासंद पप्पू यादव, कहा- ‘मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा…’
पीड़िता ने बताया, पति करता था मारपीट…
पीड़िता के अनुसार, पति को उसके चरित्र पर शक था और इसी बात को लेकर वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि इसी पारिवारिक विवाद के बीच पति ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली।
पुलिस ने शुरु की पूछताछ
मामले की सूचना मिलते ही लोदना (Dhanbad) पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Highlights


