झारखंड विस मॉनसून सत्र: सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंका

झारखंड विस मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में हंगामा। विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़े, सत्ता पक्ष ने 130वें संशोधन पर रद्द की मांग की।


रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। जैसे ही स्पीकर रवींद्र नाथ टेगौर ने कार्यवाही शुरू की, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सदन में शोर-शराबा शुरू कर दिया। सत्ता पक्ष 130वें संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा रहा, वहीं विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 अस्पताल परियोजना का विरोध किया।
हंगामे के बीच विपक्षी विधायकों ने वेल में उतरकर पोस्टर फाड़े और उन्हें फेंक दिया। लगातार शोर-शराबे की स्थिति को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक विधानसभा स्थगित कर दी।


Key Highlights

  • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे दिन हंगामेदार रहा।

  • सत्ता पक्ष ने 130वें संशोधन को रद्द करने की मांग की।

  • विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट का विरोध किया।

  • विपक्षी विधायक वेल में पोस्टर फाड़कर फेंकते दिखे।

  • हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img