कटिहार में PM मोदी बोले- कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग RJD पर उतारें गुस्सा

कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रैलियों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहरसा के बाद कटिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजनीति की पारखी है। जो कहा जाता है, बिहार की जनता उससे आगे की बात समझ जाती है। राजद-कांग्रेस के पोस्टर्स को देखिए, वो (लालू यादव) वर्षों यहां के मुख्यमंत्री रहे, जो बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें या तो पोस्टर्स में गायब है, या छोटी सी लगी है, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती।

उनके (राजद) लिए जो इतने बड़े नेता थे, जिनके परिवार के सारे लोग मैदान में हैं तो ये छुपा छुपाई क्यों हो रही है। अपने पिता का नाम लेने में शर्म क्यों आ रही है? कौन सा पाप है, जिसे राजद वालों को बिहार के नौजवानों से छिपाना पड़ रहा है। कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और राजद को पराजित करें।

DIARCH Group 22Scope News

ये भूमि महान सारस्वत कवि विद्यापति की भूमि है – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये भूमि महान सारस्वत कवि विद्यापति की भूमि है, कर्पूरी ठाकुर की भी भूमि है, जिन्हें पीएम मोदी ने भारत रत्न देने का काम किया। मैं इन सभी को प्रणाम करता हूं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से बिहार की बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए पहुंच रहे हैं। अभी तक 1.40 करोड़ बहनों के खाते में पैसा आ चुका है।

PM ने कहा- डबल इंजन की NDA सरकार का बहुत बड़ा फायदा है

पीएम ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार का बहुत बड़ा फायदा है। फायदा ये है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया सीधे आपके खाते में आता है। कोई चोर-लुटेरा लूट नहीं सकता। जो बिहारियों को प्रताड़ित करते हैं, जो बिहारियों को गालियां देते हैं, उनको कांग्रेस ने प्रचार के लिए बुलाया ताकि राजद को आपके गुस्से का सामना करना पड़े। कांग्रेस जानती है, अगर इस बार भी राजद हार गई, तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी और कांग्रेस उसके (राजद) वोट बैंक पर कब्जा कर लेगी।

PM Katihar 1 22Scope News

लालटेन, पंजे और लाल झंडे वाले लोगों ने बिहार को दशकों तक बेहाल रखा – PM

उन्होंने कहा कि लालटेन वाले, पंजे वाले और लाल झंडे वाले लोगों ने बिहार को दशकों तक बेहाल रखा। इनके एजेंडे में कभी विकास था ही नहीं। जिनका रिकॉर्ड रंगदारी, फिरौती और अपहरण का है, मिलों और फैक्ट्रियों में ताले लगवाने का है, वो बिहार में उद्योग नहीं ला सकते हैं। एनडीए ने बिहार के एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की है, साथ ही रोजगार कैसे देंगे, ये प्लान भी बताया है।

यह भी पढ़े : सहरसा में मोदी ने कहा- फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...