सासाराम : रोहतास जिला में पति समेत ससुराल परिवारों के पिटाई से घायल महिला कि मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक महिला अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी विजय पाल की पत्नी सीमा देवी बताई गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। रोहतास थाना क्षेत्र के ढेलाबाग के मृतक महिला का मायके बताया गया।
मृतक महिला के भाई अरुण पाल ने बताया कि उसकी बहन सीमा देवी का शादी अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के पकड़िया निवासी विजय पाल से हुई थी। जहां उसके पति ससुर सास ने पीट-पीटकर पिछले दिन अधमरा कर दिया था। गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज विवाहिता सीमा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला के शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
https://22scope.com/sasaram-killed-an-old-woman-by-beating-her-with-sticks/
दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट


