मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रजनी कुमारी सोमवारी को लेकर मंदिर जाने को कह कर घर से निकली थी, पर उसे कुछ ही देर बाद दिलावरपुर निवसी मो0 शदाव ताज और उसकी मां रजनी को घर ले कर पहुंचा जिस समय उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। लड़की की तबियत खराब होने पर मो0 शदाव ताज ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि उनको इस बात की जानकारी नहीं कि उसकी बेटी एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती है। जबकि लड़की की शादी के लिये वे रिश्ता ढूंढ रहे थे ।
रजनी कुमारी के पिता का कहना है कि उनको यकीन है कि मो0 शदाव ताज ने ही उसकी बेटी को जहर खिला दिया। जिससे उनकी मौत हो गई क्योंकि लड़की ने दो-चार दिन पहले घर मे बताई थी कि वह लड़का धमकी देता है की अगर वह कहीं और शादी करेगी तो सारे परिवार को जान से मार देगा। वही लड़का लडक़ी को अस्पताल पहुंचाने के बाद से फरार है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।
इस प्यार को क्या नाम दूं – कसक भी, तड़प भी, लेकिन–
Highlights

















