Madhubani में ससुर ने कुदाल से काट कर दी चचेरी बहु की हत्या

मधुबनी: मधुबनी में एक चचेरे ससुर ने अपनी बहु की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया। घटना मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव के गोठ टोल की है जहां एक ससुर ने अपनी बहु की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान गांव के ही धर्मेंद्र यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई।

घटना को लेकर मृतिका के पिता रामखेलावन यादव ने बताया कि बीती शाम मृतिका का बच्चा उसके चचेरे भाई मुक्ति नारायण यादव के दरवाजे पर चला गया। इस बात से नाराज हो कर आरोपी मुक्ति नारायण यादव ने महिला पर हमला कर दिया। कुदाल के हमले से महिला रिंकू देवी की काट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतिका का पति धर्मेंद्र कुमार यादव सऊदी अरब में रह कर नौकरी करता है। मृतिका अपने घर पर तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी। मृतिका के दो बेटी और एक बेटा है।

घटना के बाद बच्चों का बुरा हाल है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की जानकारी कलुआही थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सपन कुमार, सहायक थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वही पुलिस हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- झारखंड में BJP से अलग होंगे नीतीश या सरयू राय को लाएंगे साथ? तस्वीर ने बढ़ा दी…

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट

Madhubani Madhubani Madhubani

Madhubani

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img