नवादा में मॉब लिंचिंग, डायन बताकर भीड़ ने मारपीट कर पति की कर दी हत्या, पत्नी गंभीर

नवादा : बिहार के नवादा से इस वक्त बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां एक पति-पत्नी को मुहल्लेवालों ने डायन बताकर मॉब लिंचिंग का अंजाम दिया गया है। जिसमें पति की मौत हो गई है वहीं पत्नी बुरी तरह जख्मी है। यह पूरा मामला नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू गढ़ मुसहरी की है। मुहल्ले के लोगों ने 70 वर्षीय गया मांझी एवं उनकी पत्नी को डायन बताकर क्रूरता के साथ मारपीट किया है। बताया गया है कि दोनों को सिर मुंडन कर सिर में चुना लगाया और पेशाब पिलाया फिर जूते चप्पल का माला पहनाया और बुरी तरह मारते-पीटते पूरा मुहल्ला घुमाया।

DIARCH Group 22Scope News

मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी कर लिया गया था

हालांकि इस घटना की सूचना 112 पुलिस टीम को मंगलवार की रात्रि में हीं दिया गया। मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ को देख कार्रवाई और स्थानीय थाना को सूचना दिए बेगैर कन्नी कटाकर निकल लिए। बाद में मामला इतना बिगड़ा की मारपीट में पति की जान चली गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी है। बताया गया कि बुधवार की सुबह में मृत पति के साथ पत्नी को जिंदा जलाने की तैयारी भी कर लिया गया था। तभी सूचना हिसुआ थाना को सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा। वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखें :

हमें सूचना मिली कि डायन बताकर मुहल्लेवासियों ने मारपीट किया – SI रूपा कुमारी

हिसुआ थाना में पदस्थापित एसआई रूपा कुमारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि डायन बताकर मुहल्लेवासियों ने मारपीट किया और दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मारपीट में गया मांझी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। मुहल्लेवासियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर लिया है। सूचना मिली की सिर मुंडन कर जूते-चप्पल का माला पहनाकर पूरे मुहल्ले में भी घुमाया गया। शव और जख्मी महिला को श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : नदी में डूबकर बालक की मौत, गांव में पसरा मातम…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img