पटना में दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, उधर अपराधी फरार

पटना सिटी : पटना में दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, उधर अपराधी फरार – पटना सिटी क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने एक व्यक्ति से साढे पांच लाख रुपए लूट लिए. घटना राजधानी के पटना सिटी क्षेत्र के बहादुरपुर थाना अंतर्गत राजेंद्र पुल के नीचे मंदिर के पास की है. लूट की घटना को बाइक से आये दो अपराधियों ने अंजाम दिया है.

अपराधियों ने जमीन के लिए पैसा लेकर जा रहे व्यक्ति से लूटपाट की. पीड़ित व्यक्ति का नाम वीरेंद्र प्रसाद है. उन्होंने बताया कि वे जमीन खरीदने के लिए पैसा निकाले थे. जिसे वे देने जा रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से झोला छीन लिया, फिर मौके से फरार हो गए.

पटना में दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, उधर अपराधी फरार

पटना में दिनदहाड़े 5.50 लाख की लूट, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, उधर अपराधी फरार

घटना के बाद पीडित व्यक्ति बहादुरपुर थाना पहुंची. जहां से बहादुरपुर थाना की पुलिस ने उन्हें कदमकुंआ थाना जाने को कहा. पीडित वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे जब कदमकुंआ थाना पहुंचे तो उन्हें बहादुरपुर थाना जाने को कहा गया. कदम कुआं थाना और बहादुरपुर थाना की पुलिस सीमा विवाद में फंसी रही. जबतक पुलिस हरकत में आती, तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. काफी देर के बाद कदम कुआं और बहादुरपुर थाना दोनों घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गयी है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

पटना में अपराधियों का तांडव : ईंट-पत्थर से कूच कर युवक की ह’त्या

पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी

पटना में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बिहटा थाना के पास वारदात

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img