फुलवारीशरीफ में बाइक सवार 2 बदमाशों ने चेन झपटकर ले भागे, CCTV में कैद हुई घटना 

फुलवारीशरीफ : बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी में घर के दरवाजे पर के सामने ही एक युवक अमित कुमार के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक ने शोर मचाते हुए बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। हालांकि तेजी से बाइक चलाते हुए चेहरा ढके हुए दोनों बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और छानबीन में जुट गई। चेन स्नेचिंग का यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चेन झपटते हुए और भागते हुए बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी में आया है।

हालांकि चेहरा पर कपड़ा बंधे होने के चलते बदमाशों का पहचान नहीं हो पाया है। बाइक सवार दोनों बदमाश की तलाश में इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि बाइक का नंबर मिले और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है की बाइक सवार बदमाश अमित कुमार के पीछे पीछे घात लगाए आ रहे थे। मौका मिलते ही चेन झपटकर फरार हो गए।
इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बारे में मित्र मंडल कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अमित कुमार मित्र मंडल कॉलोनी में अपनी बहन के घर आया हुआ है। फिलहाल अमित कुमार मुंबई में रहता है। सुबह में अमित कुमार अपने एक परिजन के साथ कहीं से लौट कर वापस अपने घर जा रहा था। घर के दरवाजे पर ही जैसे पहुंचा पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और तेजी से गले में पहना सोने का चेन झपटकर फरार हो गया।

पीड़ित के मुताबिक, करीब एक लाख 30 हजार का सोने का चेन बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर तहकीकात करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों को दबोचने की कार्रवाई कर रही है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...