पलक झपकते ही बाइक सवार ने महिला की चेन छीन हुए फरार

पटना : पटना में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सफेद रंग की अपाची बाइक सवार दो शातिरों चेन स्नैचिंग की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पलक झपकते ही स्नैचर चेन झपट फरार हो जाते हैं। पटना के एसकेपुरी थाना से चंद कदम दूरी पर ही बाइक सवार एक महिला का चेन झपट फरार हो गए। पीड़ित महिला ऋतु कुमारी मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली है। पटना में बच्ची का एडमिशन कराने आई थी। एडमिशन कराने के बाद वह मार्केटिंग के लिए बोरिंग कैनाल रोड जा रही थी। इसी दौरान थाना से थोड़ी सी दूर पर ही बाइक सवार शातिर ने चेन झपट फरार हो गए। स्नैचिंग के बाद महिला शोर मचाई, लेकिन तबतक दोनों शातिर मौके से फरार हो गए। एसकेपुरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि चेन करीब 80 हजार का था, व्हाइट कलर की अपाचे बाइक थी। इस पर दो अज्ञात अपराधी सवार थे। सीसीटीवी फुटेज में पीछे जो युवक दिख रहा है, वो ब्लैक कलर का जैकेट और जींस पहना था। पीछे वाले ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट भी पहना था। सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी दिख रहे हैं, उनका फुटेज भीं सामने आया है।

यह भी पढ़े : पटना में दिनदहाड़े 4 लाख के गहने और बर्तन की चोरी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...