Tuesday, August 5, 2025

Related Posts

रांची और झारखंड में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंचने का खतरा

रांची: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए अरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के दिन रांची सहित राज्य में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। वर्तमान में पंजाब से बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से तक एक निम्न दबाव का सिस्टम सक्रिय है। यह सिस्टम हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और बंगाल के हिस्सों से होकर गुजर रहा है, जिसके कारण झारखंड में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।

आंधी और बारिश से प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित रहने, घरों और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा जरूरी आपातकालीन इंतजाम करने की सलाह दी गई है।


127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe