नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, देशभर से नेता जुटे

रांची: झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा झारखंड और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से दिग्गज नेता रांची पहुंच रहे हैं।

आप सांसद संजय सिंह और संजय राउत रांची पहुंचे
गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत रांची पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा:

“यह केवल हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरु झारखंड की आत्मा और ताकत थे। उन्होंने पूरी जिंदगी राज्य के अधिकारों और विकास के लिए समर्पित कर दी। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ओर से हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

नेमरा में उमड़ा जनसैलाब
नेमरा गांव में गुरुजी की अंतिम यात्रा को लेकर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आदिवासी समाज और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखी जा रही है। पूरा गांव आज उन्हें अंतिम बार विदा देने के लिए एकजुट हुआ है।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान में बंदोबस्त पूरे किए जा चुके हैं। गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और पारंपरिक विधि से उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य वरिष्ठ नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

दिशोम गुरु के जाने से झारखंड ने एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है जिसकी भरपाई मुश्किल ही नहीं, असंभव है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...