Tuesday, August 26, 2025

Related Posts

विधानसभा घेराव मामले में सांसद संजय सेठ समेत 28 नामजद, सैकड़ो अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज

रांची : बुधवार को विधानसभा घेराव मामले में सांसद संजय सेठ समेत 28 नामजद ओर सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला किया दर्ज किया गया है। वहीं आजसू के द्वारा सीएम आवास घेराव मामले में सुदेश महतों ओर चंद्र प्रकाश चौधरी समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं के खिलाफ लालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज ओर अन्य वीडियो के आधार पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। जिन कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है उनमें रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, अमरदीप यादव, प्रतुल शाहदेव, सुजान मुंडा, कमलेश राम, किसलय तिवारी, केके गुप्ता, अशोक यादव, शोभा यादव, अस्मिता सिंह सेढ़ी, प्रदीप साहू, संजय जायसवाल, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, अमित कुमार, सीमा सिंह, अनिता देव, रेखा महतो, राजीव शाहदेव, मंजुलता दुबे, अर्चना सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल, अमित कुमार मिश्रा और बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर का नाम शामिल है।

विधानसभा उपचुनावः मोकामा और गोपालगंज में 1 बजे तक 31.90% मतदान

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe