Patna– पटना सिटी के चौक थाना इलाके के कैमाशिको के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े दो युवकों को गोलियों से भुन दिया.
बताया जा रहा है कि रंजीत चौधरी और एक अन्य युवक बगीचे में बैठा था, इस बीच बाइक सवार अपराधियों ने दोनों युवकों को गोलियों से भून दिया. घायल रंजीत को चार से पांच गोली मारी गयी है. फिलहाल रंजीत को इलाज के लिए राजेश्नवरी नर्सिग होम में भर्ती करवाया गया है, घायल युवक रंजीत की हालत गंभीर बतायी जा रही है. चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि शंकर चौधरी मर्डर केस में आरोपित था घायल युवक रंजीत चौधरी.
रिपोर्ट- उमेश चौबे
राजधानी रांची के 10 परीक्षा केन्द्रों पर यूजी नीट-2022 का आयोजन


