सीतामढ़ी : सीतामढ़ी नगर निगम आपसी अंतर कलह का शिकार है। आए दिन नगर निगम के वार्ड आयुक्त मेयर पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। नगर निगम में स्थायी सशक्त समिति की बैठक आयोजित किया गया था जिसमें सशक्त समिति के सदस्य उप मेयर को बैठक में घुसने नहीं दिया गया। इस बात को लेकर वार्ड आयुक्तों में मेयर और उसके पति को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों ने बताया कि नगर निगम में मेयर की मनमानी चरम पर है और चारों तरफ लूट मची हुई है। अपने चुनिंदे लोगो को ठेकेदारी देने की प्रथा चल पड़ी है और दूसरे वार्डो में विकास का काम पूरी तरीके से ठप है।
यह भी पढ़े : मेयर व डिप्टी मेयर में जुबानी भिड़ंत, JDU MLC के सामने कमियों को गिनाया
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट