SNMMCH के इमरजेंसी वार्ड में इलाज ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी, जानिए मामला

Dhanbad: जिले के बड़े अस्पताल SNMMCH में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इससे चिकित्सकों में आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही मामले को लेकर चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज ठप हो गया है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के बाद SNMMCH के इमरजेंसी वार्ड में मृतक के परिजनों ने तोड़फोड़ की है। साथ ही इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी टीम के साथ पहुंचे हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Dhanbad: SNMMCH में तोड़फोड़

वहीं अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद चिकित्सकों में आक्रोश देखा जा रहा है। चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज ठप हो गया है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बिनोद नगर के बिजय कुमार यादव नामक मरीज को से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें SNMMCH लाये थे। इस बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...