समस्तीपुर की जनसभा में CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा- उन लोगों ने महिला के लिए कोई काम किया था?

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे हैं। शुक्रवार को उनका विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वह समस्तीपुर पहुंचे समस्तीपुर और बेगूसराय में उनकी जनसभा है। पहले वह समस्तीपुर पहुंचे। वहां पर भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिलें। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तेरी पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी दिग्गज नेता रहेंगे।

Goal 7 22Scope News

CM नीतीश ने गिनाई NDA सरकार की उपलब्धियां

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी सीधे जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। यहां पर सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फिर से बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया। केंद्र सरकार ने बजट में विशेष आर्थिक सहायता के लिए सड़क, पुल, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि दी। मखाना बोर्ड का गठन किया।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार बोले- उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार के लोग परेशान थे। शाम में निकलने से डरते थे। लालू परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। लालू पर तंज कसते हुए कहा कि अपने जब मुख्यमंत्री पद से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद ने केवल अपने परिवार के लिए सबकुछ किया। उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। 2005 के बाद एनडीए की सरकार बनी। इसके बाद काफी विकास हुआ। जब से हमारी सरकार बनी तब से कोई झगड़ा झंझट नहीं हुआ है। आगे बिहार में और भी ज्यादा काम होगा। जो भी कमी रहेगी, उसे पूरा किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफी विकास हुआ। इसलिए आपलोग अपना वोट इधर-उधर मत कीजिएगा। आप लोग अपना वोट एनडीए को ही दीजिए।

Nitish Sam 22Scope News

भारी बहुमत से आने वाली है NDA की सरकार – जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से आने वाली है। महागठबंधन के लोग केवल दलित की बात करते हैं लेकिन उनके लिए कोई काम नहीं करते, हम सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 112 इंच का है। वह जनता के लिए जितना बोलते हैं उससे ज्यादा करते हैं। हमलोग फिरसे मोदी और नीतीश की सरकार बनाने जा रहे हैं। आज समस्तीपुर में जिस तरह का माहौल था उससे यही लग रहा है की एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से आने वाली है।

Manjhi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सहरसा की रैली में तेजस्वी यादव बोले- ‘हम लोग नया बिहार बनाएंगे’…

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img