जल जीवन मिशन में ₹5200 करोड़ का घोटाला, ट्रांसफर-पोस्टिंग में बोलीबाज़ी: सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सदन में उठाए गंभीर सवाल

रांची:  झारखंड की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब गढ़वा से विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जल जीवन मिशन में ₹5200 करोड़ के घोटाले का आरोप पूर्व मंत्री पर लगाते हुए सदन में कई गंभीर मुद्दों को उठाने की बात कही। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मौजूदा सरकार लोगों को उलझाने और मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास के कार्यों की बजाय नाम बदलने और प्रतीकात्मक राजनीति में जुटी है। अटल क्लीनिक का नाम बदलकर ‘मदर ट्रेन’ रख दिया गया है, जबकि मदर टेरेसा जैसे सामाजिक व्यक्तित्व का नाम हटाया जाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

तिवारी ने कहा कि गढ़वा में आदिवासी समुदाय को जबरन धर्मांतरण के लिए बाध्य किया जा रहा है, और मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई है। यह मामला वे 4 अगस्त को विधानसभा में उठाने जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग में गहरी गड़बड़ी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अधिक बोली लगाने वालों को मनचाही जगह पोस्टिंग मिल रही है। ये बोलीबाज़ी का खेल भाजपा के शासन में नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार में हो रहा है।

तिवारी ने गढ़वा के एक प्रखंड में एक अरब रुपये का चावल बेचने के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि मामले के सामने आने के बाद संबंधित डीसी का सिर्फ तबादला कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हटिया डैम के गेट खुल नहीं रहे हैं क्योंकि रातभर मंत्री ट्रांसफर बेचने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब गढ़वा में सिर्फ एक गेटवे पर ही 98 लाख रुपये का खर्च कर दिया गया है, तो यह मामूली बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जल जीवन मिशन में पूरे राज्य में ₹5200 करोड़ का घोटाला हुआ है, जिसमें से सिर्फ गढ़वा में ही ₹200 करोड़ की अनियमितता उजागर हुई है।

उन्होंने आम जनता, मीडिया और विपक्षी नेताओं को गढ़वा आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि “आइए, गढ़वा आइए और खुद देखिए कैसे जनता को लूटा जा रहा है।”


Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img