मणिपुर की घटना : भाकपा माले ने निकाला आक्रोश मार्च, किया पुतला दहन

सासाराम : भाकपा माले के रोहतास इकाई ने मणिपुर की घटना को लेकर सासाराम में आक्रोश मार्च के साथ पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला दहन किया। भाकपा माले के महासचिव अशोक बैठा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च के साथ पुतला दहन किया गया। भाकपा माले के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा मामले ने निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से कारवाई के लिए गुहार भी लगाया।

महासचिव अशोक बैठा ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार और कुकी समुदाय नागा आदिवासी समुदायों पर गैर आदिवासी की हत्या लूटमार पर सरकार चुप्पी साधे रहने के खिलाफ सासाराम पोस्ट ऑफिस मोड़ चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ जुलूस रेलवे मैदान कुशवाहा सभा भवन से चलकर धर्मशाला करगहर मोड़ कचहरी काली स्थान होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। भाकपा माले महासचिव अशोक बैठा ने कहा कि मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के जिम्मेवार केंद्र सरकार है।

बीजेपी और डबल इंजन की मणिपुर सरकार तथा प्रशासन ने हिंसा को पूर्व प्लानिंग की तहत आरएसएस के कैडरों के द्वारा आदिवासी समाज पर हमला कराया जा रहा है। आदिवासी समुदाय की जमीन और संपत्ति हड़पने के लिए बाहर से गए मणिपुर में गैर आदिवासी माय ताई समुदाय जो दबंग व मनुवादी विचार की उच्च जाति को सरकारी तंत्र द्वारा भड़काया गया तथा खुलकर मदद पहुंचाया जा रहा है। जानबूझकर अपनी हथियार सरकार लूट जा रही है।

https://22scope.com/horrific-incident-of-sexual-assault-on-kuki-women-by-hate-mob-in-manipur-shames-the-nation-cpiml/

दया नन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!