IND vs ENG T20: इंग्लैंड के विरुद्ध पहला T20 आज, जानिए भारत में कब देख पाएंगे मैच

साउथैंप्टन : इंग्लैंड के विरुद्ध शुरू हो रही तीन T20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला जायेगा. भारतीय टीम सीरीज के दौरान विश्व कप के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश को अंतिम रूप देने के इरादे से उतरेगा. वहीं दूसरी T-20 मैच बर्मिंघम में खेला जाने वाला है. सीरीज का तीसरा टी-20 मैच नॉर्टिंघम में में खेला जाएगा. टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा. केनिंग्टन ओवल में पहला वनडे मैच तो वहीं दूसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी वनडे मैच मैनचेस्टर में भारतीय टीम खेलेगी.

पहले मैच में वापसी करेंगे रोहित शर्मा

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण बर्मिंघम में पांचवें टेस्ट से बाहर रहने वाले कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को यहां पहुंच गए हैं और वह पहले मैच में वापसी करेंगे. विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत सहित इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट टीम में शामिल रहे खिलाड़ी दूसरे टी20 मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे. इनकी गैरमौजूदगी में रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जेसे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा और वे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के रूप में अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे.

मैचों की टाइमिंग अलग

इस बार मैचों की टाइमिंग कुछ ऐसी है जिसे भारतीय फैन्स जानना चाहेंगे. दरअसल इंग्लैंड में होने वाले मैच भारत में रात के साथ देखे जा सकेंगे. यही नहीं मैचों की टाइमिंग भी कुछ अलग है. ऐसे में आईए जानते हैं कि भारत में मौजूद फैन्स टी-20 और वनडे सीरीज का मजा कब और कैसे ले सकते हैं.

टी-20 सीरीज की टाइमिंग भारत में

  • पहला टी-20 मैच- समय भारत में- 10:30 pm
  • दूसरा टी-20 मैच- समय भारत में – 7:00 pm
  • तीसरी टी-20 मैच- समय भारत में- 7:00 pm

वनडे सीरीज की टाइमिंग भारत में

  • पहला वनडे- 5:30 pm
  • दूसरा वनडे- 5:30 pm
  • तीसरा वनडे- 3:30 pm

कहां होगा लाइव टेलीकास्ट

टी-20 और वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर होगा तो वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SonyLiv पर किया जाएगा.

पहले टी20 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...

Palamu News: पलामू में 24 घंटे के भीतर छह लोगों की...

झारखंड के पलामू में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की डूबने से जान गई,...

Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल टली,...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की 21 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से आंदोलन शुरू...