Ind vs SA 1st Test: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है. आज (16 नवंबर) पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला है.
बता दें, लंच के बाद का खेल जारी है. इस रन चेज के दौरान भारतीय टीम के तीन विकेट गिर गए हैं. भारतीय टीम को पहला झटका मैच में पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा. भारत के 3 विकेट गिर गए हैं और स्कोर 30 रनों के पार जा चुका है. मैदान में ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं.
Hazaribagh News: दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे खेमलाल की इलाज के दौरान मौत

Ind vs SA 1st Test: कप्तान टेम्बा बावुमा ने बनाए नाबाद 55 रन
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 153 रन बनाए. टीम की सभी बल्लेबाजों ने बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं किया. वहीं टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम के लिए 55 रन बनाए. इस रन के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 153 रन के आंकड़े तक पहुंच सकी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की स्थिति भी बेहतर नजर नहीं आ रही है. मार्को जानसे ने दोनों सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को सस्ते में चलता कर दिया.

Ind vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| रयान रिकेल्टन | LBW कुलदीप यादव | 11 |
| एडेन मार्करम | कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा | 4 |
| वियान मुल्डर | कैच ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा | 1 |
| टेम्बा बावुमा | नाबाद | 55* |
| टोनी डी जोरजी | कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा | 2 |
| ट्रिस्टन स्टब्स | बोल्ड रवींद्र जडेजा | 5 |
| काइल वेरेने | बोल्ड अक्षर पटेल | 9 |
| मार्को जानसेन | कैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव | 13 |
| कॉर्बिन बॉश | बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 25 |
| साइमन हार्मर | बोल्ड मोहम्मद सिराज | 7 |
| केशव महाराज | LBW मोहम्मद सिराज | 0 |
Highlights

