भारत ने जापान को को 1 के मुकाबले 2 गोल से हराया

रांची: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023  के अपने चौथे मैच में भारत का मुकबला जापान के साथ हुआ दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकबला देखने को मिला.

मैच मे में  भारत ने जापान को  1 के मुकाबले 2 गोल से हरा दिया। सेकंड हाफ तक दोनों टीम शून्य – शून्य की बराबरी पर रहे.

इस दौरान जापान की ओर से आक्रामक खेल देखते हुए भारत के खिलाफ कई गोल के प्रयास किये गए लेकिन भारत की रक्षापांति ने जापान के गोल के सभी प्रयास को असफल कर  दिया.

खेल के तीसरे हाफ में भारत की ओर से नवनीत को ओर से पहला गोल किया गया. लेकिन कुछ मिनटों के बाद जापान ने भारत की रक्षापांति को भेदते हुए गोल कर खेल में 1- 1 की बराबरी कर ली.

तीसरे हाफ का खेल भी दोनो टीमो की ओर से बेहद आक्रमक रूप से खेला गया. लेकिन इसके साथ ही दोनो टीम तीसरे हाफ तक एक एक की बराबरी पर ही रही.

चौथे आफ की शुरूआत में भारत की ओर से संगीता की ओर से गोल कर भारत को एक गोल से आगे कर दिया।

 

 

Share with family and friends: