भारतीय खिलाड़ियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें:एडीएम 

रांची: रांची में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही ‘झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी‘ में भारत समेत छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही है.

सभी टीमों को अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है. भारतीय महिला हॉकी टीम और कोरिया की टीम को मोरहाबादी के होटल पार्क प्राइम में ठहराया गया है. होटल के कमरे खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के अलावा आम लोगों के लिए भी बुक हैं.

इस कारण होटल में दिन भर आगंतुकों का आना-जाना लगा रहता है. इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक होने की आशंका है.

इस संबंध में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने 30 अक्तूबर को हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के सचिव को पत्र लिख कर खिलाड़ियों की गतिविधि पर विशेष ध्यान देने को कहा है.

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...