India vs England Test: तीसरे दिन तक इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 126 रनों की बढ़त

India vs England Test: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने भारत पर 126 रनों की बढ़त बना ली है। ओली पोप 148 और रेहान 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहली पारी में भारत के 436 रन

वहीं दूसरे दिन तक भारत ने सात विकेट पर 421 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर 175 रनों की बढ़त बना ली थी। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनकर नाबाद थे। लेकिन आज तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 15 रन ही जोड़ पाए। भारत ने आज सात विकेट पर 421 रनों के स्कोर के साथ शुरुआत की थी और 436 रनों पर टीम इंडिया की पारी सिमट गई।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम गुरुवार को पहली पारी में 246 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के लिए सर्वाध‍िक 70 रन बनाए थे। भारत की ओर से रव‍िचंद्रन अश्व‍िन और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके। वहीं अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले।

India vs England Test

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रहा है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम में कप्तान बने स्टोक्स, जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच खेल रहे हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...