झरिया: भारतीय मानवाधिकार संगठन द्वारा रविवार को झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. भारतीय मानवाधिकार संगठन के महानगर अध्यक्ष (जांच दल) आनंद अग्रवाल ने बताया कि झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह जब से पदभार लिए है. झरिया की कानून व्यवस्था दुरुस्त हुआ है. शहर में विधि व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाये रखने में अहम भूमिका है.
उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए आज उन्हें संगठन द्वारा सम्मानित किया गया हैं. जिला अध्यक्ष शिवम कुमार बजाज ने कहा कि 15 अगस्त को प्रेस क्लब झरिया द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के पूर्व कुछ आसामजिक तत्वों द्वारा झरिया में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था. लेकिन झरिया थाना प्रभारी की सजगता से उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया.
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को बधाई दी है. संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए होनहार पुलिस अधिकारी बताया. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता का भी सहयोग मिला है.
भारतीय मानवाधिकार संगठन द्वारा पुलिस जनता की दोस्त कार्यक्रम जल्द ही शुरुआत झरिया में करेंगे. कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष(जाँच दल) आंनद अग्रवाल, महानगर मंत्री विशाल अग्रवाल, जिला मंत्री प्रियंका कुमारी, जिला कार्यकारी महामंत्री आनंद केशरी आदि थे.
रिपोर्टः सचिन सिंह


