Indian Railways New Time Table : टिकट बुकिंग से पहले समय सारणी व नंबर जरूर देखें
Indian Railways New Time Table : भारतीय रेलवे समय सारणी बुधवार से लागू हो जाएगी। रेलवे ने इसे मंगलवार देर शाम जारी किया है। इस नई व्यवस्था में कुल 2,875 यात्री ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया गया है, जिनमें एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों प्रकार की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, कई ट्रेनों के स्टेशन से चलने और गंतव्य तक पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है।
यह बदलाव भारतीय रेलवे के “ट्रेंस एट ए ग्लांस” संस्करण का 44वां संस्करण है। पहले यह समय सारणी हर वर्ष 30 जून को जारी होती थी, जिसे 1 जुलाई से लागू किया जाता था। हालांकि, पिछले वर्ष नया समय सारणी एक अक्टूबर से लागू किया गया था, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रही। इस बार 2,875 ट्रेनों में फेरबदल किया गया है, जिनमें से एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का परिवर्तन हुआ है, जबकि पैसेंजर ट्रेनों के समय में 5 मिनट से 20 मिनट तक की बदलाव की गई है।
Indian Railways New Time Table :
रेलवे का कहना है कि अधिकतर ट्रेनों के शुरू होने के समय में कमी की गई है। उदाहरण के लिए, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से अब 4:15 बजे की बजाय 4:05 बजे रवाना होगी। कोविड के दौरान जिन ट्रेनों के नंबर के पहले जीरो लगाया गया था, उन ट्रेनों के नंबर भी बदलने जा रहे हैं।
नई समय सारणी (Indian Railways New Time Table) में वंदे भारत ट्रेनों को भी शामिल किया गया है, साथ ही 62 विशेष ट्रेनों (31 जोड़ी) को भी इसमें जोड़ा गया है, जिनका संचालन पिछले वर्ष शुरू हुआ था। इसके अलावा, 90 ट्रेनों को कोहरे के कारण आंशिक रूप से रद्द किया गया है या उनकी आवृत्ति घटा दी गई है। साथ ही, 46 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिससे ये ट्रेने अपने तय गंतव्य से आगे के स्टेशनों तक चलेंगी।

Indian Railways New Time Table :
रेलवे द्वारा समय सारणी में की गई इन सभी बदलावों से पहले, यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले ट्रेन नंबर और समय की पुष्टि करना आवश्यक होगा। यात्रा पर जाने से पहले, यात्रियों को नई समय सारणी और ट्रेन नंबर की जांच करनी चाहिए।
नई समय सारणी में कुछ ट्रेनों की गति में भी वृद्धि की गई है। उदाहरण के लिए, साबरमती से वाराणसी जाने वाली ट्रेन (19407) में यात्रा समय में अब एक घंटे की बचत होगी। इसी प्रकार, सिवनी से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन में 35 मिनट की कमी आएगी, जबकि हुबली से चेन्नई जाने वाली ट्रेन में 45 मिनट की कमी होगी।
रेलवे द्वारा जारी किए गए “ट्रेन एट ए ग्लांस” दस्तावेज़ में ट्रेनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जैसे कि रूट मैप, स्टेशनों का इंडेक्स, ट्रेन नंबर और नाम का इंडेक्स, और अन्य सहायक जानकारी। इसमें आनलाइन और तत्काल आरक्षण, धन वापसी, और रेल टिकट में छूट जैसी जानकारियां भी शामिल होती हैं।
Highlights


