एशिया कप पर भारतीय टीम का कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार खिताब किया कब्जा, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

सिलहट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के खिताब पर कब्जा कर लिया है.

भारतीय टीम ने सातवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रचा है.

एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के ओर से

स्मृति मंधाना ने शानदार 51 रनों की पारी खेली. फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने

श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से फेल नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर

सिर्फ 65 रन ही बना सकी. भारत के ओर से रेनुका सिंह ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किया.

team india1 1 22Scope News

एशिया कप: श्रीलंका को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

सिलहट में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई टीम को 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 65 रनों पर रोक दिया. भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन और राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा को दो-दो विकेट झटके.

team india12 22Scope News

स्मृति मंधाना ने खेली 51 रनों की विस्फोटक पारी

वहीं 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और टीम ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम के ओर से स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. आपको बता दें कि श्रीलंका को हराकर भारत ने सातवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है.

एशिया कप: भारतीय गेंदबाज़ों ने किया कमाल

महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल गेंदबाज़ी की. मुख्य गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने 3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा राजेश्वरी गायवाजड ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं स्नेहा राणा ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके.

रांची में 15 सौ से अधिक कांड लंबित, निपटारे का निर्देश

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...