लॉर्ड्स टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ भारत की स्थिति मजबूत, अंग्रेजों ने तीन विकेट पर बनाए 119 रन

लॉर्ड्स : लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं। जो रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन पर नाबाद लौटे। भारत की ओर से दो विकेट मो. सिराज और एक विकेट मो. शमी ने लिया। इंग्लैंड की ओर से ओपनर रोरी बर्न्स ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। शमी ने उन्हें स्ठॅ किया।

भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को 3 विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने पहले सेशन में 70 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। भारत की दिन की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने पहली सात गेंदों पर कल के दोनों अविजित बल्लेबाज गंवा दिए। इसके बाद जडेजा और पंत (58 गेंदों पर 57) ने छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। केएल राहुल (250 गेंदों पर 129) अपने कल के स्कोर में दो रन जोड़कर ओली रॉबिन्सन की दिन की दूसरी गेंद पर कवर पर आसान कैच दे बैठे। जबकि जेम्स एंडरसन ने अगले ओवर में पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (1) को स्लिप में कैच कराया।

ऋषभ पंत और जडेजा ने संभाली पारी

ऋषभ पंत और जडेजा ने इसके बाद बखूबी जिम्मा संभाला। पंत अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे जबकि जडेजा ने उनका सहयोगी बनकर पारी आगे बढ़ाने का जिम्मा संभाला। पंत ने रॉबिन्स और एंडरसन दोनों पर चौके लगाकर उनका हौव्वा कम करने की कोशिश की। पंत वुड की गेंद पर बेहद ढीला शॉट। पंत ने अपनी पारी में पांच चौके लगाकर 37 रन बनाए।

इंग्लैंड ने जीता टॉस

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ओपनर केएल राहुल के 129 और रोहित शर्मा के 83 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट चटकाए।

एंडरसन ने झटके 5 विकेट

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट झटके। उन्होंने 31वीं बार यह कारनामा किया। रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें मार्क वुड ने आउट किया। वुड और ओली रॉबिनसन को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज शून्य पर नाबाद रहे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...