रांची: INDIA की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई थी। नीतीश कुमार कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अलग अलग वजहों के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी।
इस मामले में कांग्रेस की ओर से बयान दिया गया है कि सभी पार्टियों से बात करके एक दो हफ्ते में बैठक की नई तारीख तय की जाएगी। विपक्षी दलों के नेता ने लगातार सीट बंटवारे के लिए ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने इसे चार राज्यों के चुनाव नतीजों का हवाला देकर टाला था।
रविवार को चार राज्यों में आए नतीजों के बीच खड़गे ने 6 दिसंबर को ‘INDIA’ की बैठक बुलाई थी। चार राज्यों में सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विपक्षी दलों के नेता ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। नीतीश की जगह जदयू की ओर से लल्लन सिंह और संजय झा तो अखिलेश की जगह सपा से रामगोपाल यादव के बैठक में शामिल होने की संभावना जताई गई थी।
कांग्रेस का कहना है कि एमके स्टालिन, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ने अपनी अपनी वजहों से मीटिंग में शामिल होने से असमर्थता जताई थी। बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट बंद है, जिसके कारण स्टालिन शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है।
जबकि ममता पहले से निर्धरीत कार्यक्रमों में व्यस्त है। इस कारण बैठक का समय बदलने का फैसला किया गया है। बैठ में ममता वनर्जी ने शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें प्रस्तावित बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अब तक मुझे इस बैठक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर अब मुझे कोई बैठक में बुलाता है ताे मैं अपनी योजनाएं कैसे बदल सकती हुं।


