Indira Gandhi ने बदल दिया था पाकिस्तान का भूगोल, आज के नेता दिखाते हैं केवल 56 इंच…

पटना: मंगलवार को राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि इंदिरा गाँधी का देश के विकास में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर उनके अंतिम समय तक उन्होंने देश के विकास में अपना अहम् योगदान दिया। आज प्रधानमंत्री का सीना सिर्फ कहने के लिए 56 इंच का है लेकिन इंदिरा गाँधी ने कर के दिखाया है। उन्होंने पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था, पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया था।

वहीं राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि इंदिरा गाँधी ने देश का बेहतर विकास किया था। उन्होंने देश के लिए ही अपना बलिदान भी दिया। उनके किये कई ऐसे काम हैं जो भाजपा पचा नहीं पा रही है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किये गए संविधान के 42वें संशोधन से भाजपा काफी परेशान है। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि उस संशोधन को अब बदला नहीं जा सकता है लेकिन भाजपा ने सारे फैसले नियम कानून को ताक पर रख कर काम किया है।

भाजपा के सांसद राज्यसभा में बिल लाते हैं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालते हैं यह सब चीजें स्पष्ट करती है कि भाजपा देश की एकता और अखंडता को पचा नहीं पा रही है। हमारे नेता राहुल गांधी भी एकता और अखंडता को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘मैं 62 बरस का तुम 26 बरस की…’. Ticket के लिये अपन कुछ भी करेगा

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Indira Gandhi Indira Gandhi Indira Gandhi

Indira Gandhi

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img