Advertisment

वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-तेजस्वी आज सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर में करेंगे दर्शन

सीतामढ़ी : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट चोरी और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के 12 वां दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचे हैं। आज रात सीतामढ़ी में यात्रा के पहुंचते ही मां जानकी की धरती पर तेजस्वी ने राहुल का जोरदार स्वागत किया।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी ने मां सीता की धरती का आह्वान करके राहुल का किया स्वागत

आपको बता दें कि सीतामढ़ी की धरती से तेजस्वी यादव ने मां सीता की धरती का आह्वान करके राहुल गांधी का स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सभा को भी संबोधित किया। बड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मां जानकी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बना है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे गुरुवार सुबह 8.30 बजे मां जानकी के मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे।

मां जानकी की मंदिर का दर्शन करेंगे राहुल-तेजस्वी

वहीं कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मां जानकी मंदिर जाने पर से कहा कि हम हर धर्म और उनके भगवान को मानते हैं। हर धर्म की अच्छी चीजें होती हैं। हम नफरत नहीं फैलाते हैं। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। इस यात्रा में राहुल के साथ-साथ तेजस्वी, भाकपा (माले) के दीपकंर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के अन्य घटक दल के नेता साथ-साथ हैं। बुधवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंची।

यह भी देखें :

वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे सीएम हेमंत

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने सीएम हेमंत सोरेन एक सितंबर को पटना जाएंगे, जहां वह वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड में कांग्रेस कोटे के कई मंत्री भी शामिल होंगे। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के कामकाज से बिहार के लोग भी प्रभावित हैं। यही वजह है कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी मांग वहां बढ़ गई है।

यह भी पढ़े : प्रियंका का बिहार में ‘Triple M Formula’, क्या महागठबंधन को दे पाएगा रफ्तार?

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...