INDvsAUS : दूसरा टी20 मैच 44 रन से जीता भारत, सीरीज में 2-0 की बढ़त

तिरुवनन्तपुरम : क्रिकेट विश्व कप के बाद अब टी20 का सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच तिरुवनन्तपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में 26 नवंबर को खेला गया। कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर बना डाला। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 44 रन से जीत लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (53 रन, 25 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) और ऋतुराज गायकवाड (58 रन, 43 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने पारी की शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (52 रन, 32 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) ने भी शानदार खेल का मुआयना पेश किया। फिर भारतीय टीम के यंग कप्तान सूर्यकुमार यादव (19 रन, 10 गेंद, दो छक्के) ने छोटे योगदान लेकिन कम गेंद में बनाया।

पिछले मैच की तरह इस बार भी रिंकू सिंह (नाबाद 31 रन, नौ गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 235 रन कूट डाले। फिर बारी आई गेंदबाजी की। सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मीडियम पेसर अर्शदीप सिंह (46/1), प्रसिद्ध कृष्णा (41/3), रवि विश्नोई (32/3), अक्षर पटेल (25/1) और मुकेश कुमार (43/1) ने गेंदबाजी की।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...