INDvsSA : सूर्या-कुलदीप के तूफान में उड़े अफ्रीकी, 1-1 की बराबरी पर सीरीज

न्यूज पटना डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। भारत इस दौरे पर तीन टी20 सीरीज का मैच खेल रही है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का कल यानी गुरुवार को आखिरी मैच खेला गया। यब मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मैच 106 रन से जीत लिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रहा।

बता दें कि भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया 29 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद ओपनर यशस्वी जायसवाल (60 रन, 41 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (100 रन, 56 गेंद, सात चौके, आठ छक्के) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कप्तान ने शतक बनाया तो जायसवाल ने हाफ सेंचुरी बनायी। रिंकू सिंह 14 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाया। दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। पावरप्ले में टीम ने 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद पूरी टीम 13.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप यादव (17/5) ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं मैच में रविंद्र जडेजा (25/2), अर्शदीप सिंह (13/1) और मुकेश कुमार (21/1) ने विकेट लिए। इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ कप्तान सूर्यकुमार यादव को मिला।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...