पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सवारी गाड़ी में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है। सवारी गाड़ी के पटना जंक्शन पहुंचने के बाद उसकी सघन जांच की जा रही है। ऐसी यह सूचना अफवाह निकली है।
गया-पटना सवारी गाड़ी में बम की खबर के बाद पटना जक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम और रेल पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान पहुंचे हैं और पूरे ट्रेन को सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ स्टेशन परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है।पटना एसएसपी राजीव मिश्रा का हवाला देकर मेमू स्पेशल ट्रेन में बम रखे जाने की बात कही गई। जहानाबाद एसएचओ को सूचना दी गई। सूचना के बाद ट्रेन की सघन तलाशी ली गई। बम रखने की बात गलत साबित हुई। रेल एसपी ने जानकारी दी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







