Palamu: डालटनगंज में पलामू जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पारस एचईसी हॉस्पिटल,(Paras Hospital )रांची द्वारा जेल हाता चौक स्थित एसबीआई बैंक के पास नए इंफॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन विधायक आलोक चौरसिया ने बुधवार को किया।
वीडियो कॉल से मरीज जुड़ सकते हैं
इस सेंटर के माध्यम से अब मरीज बिना रांची जाए वीडियो कॉल के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे जुड़ सकेंगे। उच्च गुणवत्ता वाले कैमरा सेटअप की मदद से डॉक्टर और मरीज आमने-सामने बातचीत कर सकेंगे, जिससे सटीक और त्वरित परामर्श संभव होगा। यह सुविधा खासकर उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी जो दूरी या समय के अभाव में बड़े शहरों तक नहीं पहुंच पाते।
समय-समय पर आयोजित की जाएगी ओपीडी
सेंटर में समय-समय पर पारस हॉस्पिटल, रांची के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा फिजिकल ओपीडी भी आयोजित की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन के अवसर पर मरीजों के लिए बीपी और शुगर की जांच निशुल्क की गई।
विधायक आलोक चौरसिया ने क्या कहा
विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
Paras Hospital के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने दी जरुरी जानकारी
पारस एचईसी हॉस्पिटल (Paras Hospital) के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि यह सेंटर गंभीर बीमारियों के इलाज और जांच के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।
Highlights


