Dhanbad SP प्रभात कुमार ने किया औचक निरीक्षण, सशस्त्र बलों के हथियार परीक्षण और लंबित मामलों के निपटान के दिए निर्देश

Dhanbad: अपने तय कार्यक्रम के तहत Dhanbad SP प्रभात कुमार बुधवार की दोपहर कालूबथान ओ पी पहुंचे और पूरे ओ पी का औचक निरीक्षण कियाl ओ पी पहुंचते ही तमाम पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल ने पुलिस कप्तान को सलामी दी जिस पर Dhanbad SP प्रभात कुमार ने सलामी में मौजूद सभी पुलिस बल का व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया तथा उनके पास मौजूद हथियार को चलाने और उसके बारे में व्यक्तिगत जानकारी भी प्राप्त की जिस पर सशस्त्र बलों ने अपने हथियार को खोलकर अलग किया तथा फिर वापस लगाकर उन्हें दिखाया जिस पर पुलिस कप्तान ने यह निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन सभी सशस्त्र बलों का हथियार परीक्षण भी ओ पी में किया जाए तथा उनके जरूरत के हर साजो समान की उपलब्धता भी जिला से कराई जाएl उसके बाद वहीं पुलिस अधीक्षक ओ पी कार्यालय पहुंचे और तमाम कागजातों और पंजी का निरीक्षण भौतिक रूप से कियाl

ओ पी में लंबित मामलों को तत्काल निपटने का निर्देश दिया गया

पुलिस कप्तान ने बताया कि यह एक नियमित औचक निरीक्षण थी जिसमें ओ पी में लंबित मामलों को तत्काल निपटने का निर्देश दिया गया वहीं फरार चल रहे अभियुक्त तथा केस को निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया l

पुलिस कप्तान ने इस निरीक्षण को संतोषजनक बताया

निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने इस निरीक्षण को संतोषजनक बताया l मौके पर निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रजत मणि बाखला तथा ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा अपने पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे विशेष रूप से पुलिस कप्तान ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर किसी के पास अपना हथियार होना चाहिए अगर किसी के पास उपलब्ध नहीं है तो तत्काल  जिला से अपने नाम से हथियार निर्गत करा ले l कारण जिससे कि किसी भी स्थिति में पुलिस हालात से निपटने के लिए सक्षम रहे l

 

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...