डायल-112 के दारोगा सिकंदर उम्मीद बनकर आए सामने, सूझबूझ व इंसानियत से टला बड़ा हादसा

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर एक ऐसा पल आया, जब दो जिंदगियां एक साथ खत्म होने के कगार पर थीं। उसी वक्त डायल-112 के दारोगा सिकंदर कुमार उम्मीद बनकर सामने आए। उनकी सूझबूझ, संवेदनशीलता और इंसानियत ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। बच्चे के साथ संकट में फंसी महिला को न सिर्फ सुरक्षित बचाया गया, बल्कि उसे जिंदगी की अहमियत भी समझाई गई। यही वजह है कि यह मानवीय पहल अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नवगछिया में डायल 112 में एसआई पद पर तैनात सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे

दरअसल, नवगछिया में डायल 112 में एसआई पद पर तैनात सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर उन्होंने एक महिला को छोटे बच्चे के साथ बेहद परेशान हालत में देखा। महिला पुल से कूदने की कोशिश कर रही थी। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत महिला की साड़ी पकड़कर उसे खींच लिया और बच्ची को गोद में लेकर सुरक्षित किया। इसके बाद महिला को समझाया गया और दोनों को विक्रमशिला टीओपी को सौंप दिया गया। महिला की पहचान नवगछिया के राघोपुर बहतरा की रहने वाली जीरा देवी के रूप में हुई है।

Bha Police 1 22Scope News

महिला ने कहा- पारिवारिक विवाद व घरेलू मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी

महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद और घरेलू मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। उसका आरोप है कि पति किसी दूसरी महिला से बातचीत करता था, जिसको लेकर रोज झगड़ा होता था। इसी तनाव में वह तीन महीने की बच्ची को लेकर पुल पर पहुंच गई। जीरा देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले शंकरपुर निवासी सौरव से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, एक पांच साल का बेटा और तीन महीने की बच्ची है। महिला ने कहा कि अब वह ऐसा कदम दोबारा नहीं उठाएगी। वह मेहनत कर अपने बच्चों की परवरिश करेगी।

Bha Police 22Scope News

बताया कि उन्होंने पुल पर महिला को कूदने का प्रयास करते देखा – SI सिकंदर कुमार

वहीं एसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने पुल पर महिला को कूदने का प्रयास करते देखा। महिला काफी घबराई हुई थी और उसके साथ छोटी बच्ची भी थी। उन्होंने कहा कि अगर महिला कूद जाती, तो वह भी उसके पीछे गंगा में छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश करते। हालांकि समय रहते किए गए प्रयास से दो जिंदगियाँ सुरक्षित बचा ली गईं।

यह भी पढ़े : अपराधी को वर्दी का खौफ नहीं, डिक्की तोड़कर दो लाख लेकर हुए फरार…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img