PALAMU: सांप्रदायिक हिंसा के पांचवें दिन रविवार को पलामू की विधि व्यवस्था पटरी पर लौट रही है. घटनास्थल पांकी की स्थिति नियंत्रण में है. जुम्मे की नमाज और महाशिवरात्रि शांति से गुजर जाने के बाद रविवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का तोरण द्वार बनाने के दौरान पांकी के मस्जिद चौक दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे. इसके बाद इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई थी. इंटरनेट बंद होने के कारण पलामू के लोग परेशान थे. सोशल मीडिया में सन्नाटा पसरा हुआ था.

पलामू में इंटरनेट सेवा शुरू : इंटरनेट सेवा चालू होने से लोगों ने ली चैन की सांस
अब इंटरनेट सेवा चालू होने से लोगों ने चैन की सांस ली. हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पलामू प्रशासन ने पांकी थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई . शांति समिति की बैठक शुरू होगी. इसमें आईजी राजकुमार लाकड़ा, डीसी अंजनैयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा आदि भाग लेंगे. इस बैठक में हाट बाजार में दुकान खोलने का निर्णय लिया जा सकता है.
मुखिया शहानी अंसारी के पति नेहाल अंसारी को भेजा जेल
सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पलामू पुलिस ने पांकी पश्चिमी की मुखिया शहानी अंसारी के पति नेहाल अंसारी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय. मामले में दोनों पक्षों (हिंदू-मुस्लिम) की ओर से पांकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. एक पक्ष ने सौ नामजद और 500 अज्ञात जबकि दूसरे पक्ष ने 47 नामजद और एक हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है.
- Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 68 हजार से अधिक रोजगार के अवसर
- Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें किराया और बुकिंग का तरीका
- Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख रुपये का हर्जाना, जानें क्या है पूरा मामला

















