पूर्णिया में बनेगा Interstate Bus Terminal, मंत्री दिलीप जायसवाल…

पूर्णिया में बनेगा Interstate Bus Terminal, मंत्री दिलीप जायसवाल...

Google पर 22Scope चुनें

पूर्णिया: पूर्णिया के विकास और परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुमोदन से आज पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल (Interstate Bus Terminal) के निर्माण हेतु 5603.14900 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह निर्णय न केवल जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि शहर के भीतर बढ़ते वाहन दबाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा। पूर्णिया जिला की भौगोलिक स्थिति और बढ़ती आबादी के कारण यहां यातायात का दबाव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा था। शहर के मुख्य मार्गों पर अत्यधिक भीड़भाड़ होने से न केवल यात्रियों को असुविधा होती थी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी।

Interstate Bus Terminal : 

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल (Interstate Bus Terminal) के निर्माण की योजना को मूर्त रूप दिया गया है,इस टर्मिनल के बनने से जिले के लोगों को आधुनिक और सुव्यवस्थित परिवहन सुविधा मिलेगी तथा दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। मंत्री दिलीप जायसवाल के नेतृत्व और सराहनीय प्रयासों से यह महत्वाकांक्षी परियोजना स्वीकृत हो सकी है। उन्होंने निरंतर प्रयास कर इस परियोजना के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करवाया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पूर्णिया के नागरिकों को एक विश्वस्तरीय बस टर्मिनल की सुविधा प्राप्त हो।

इस टर्मिनल (Interstate Bus Terminal) के निर्माण से परिवहन व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। बस टर्मिनल के निर्माण से न केवल पूर्णिया, बल्कि आसपास के जिलों और राज्य के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। यहां से लंबी दूरी की बसें संचालित की जाएंगी, जिससे बिहार के अन्य जिलों के अलावा नेपाल, बंगाल, झारखंड और अन्य राज्यों तक यात्रा करना सुगम होगा। इसके अलावा, शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल (Interstate Bus Terminal) का यह प्रोजेक्ट पूर्णिया के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा इससे न केवल परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर यातायात सुविधा के कारण व्यापारियों और उद्योगपतियों को अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना निश्चित रूप से पूर्णिया को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जब यह बस टर्मिनल (Interstate Bus Terminal) पूरी तरह से विकसित होगा, तब यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई पहचान और समृद्धि का द्वार खोलेगा,सरकार का यह निर्णय राज्य के समग्र विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में पूर्णिया की परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

यह भी पढ़ें-  अंग्रेज चले गए ‘Divide and Rule’ इन लोगों के पास छोड़ गए, NDA ने तेजस्वी यादव पर….

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...