IPL-2024 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, 165 रन बनाने में 10 ओवर भी नहीं खेले

हैदराबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी बुधवार हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 57वां मैच खेला गया। कल के मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। कल हैदराबाद की टीम बड़े स्कोर के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टारगेट को छोटा कर दिया और 160 रन के स्कोर को 10 ओवर से पहले मैच जीत लिया। सनराइजर्स ने इस जीत के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मैच हारने के बाद लखनऊ की टीम 12 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का लखनऊ सुपर जायंट्स का फैसला खराब रहा। उसके दो बल्लेबाज 21 रन पर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल (29 रन, 33 गेंद, एक चौके, एक छक्के) के अलावा क्रुणाल पांड्या (24 रन, 21 गेंद, दो छक्के), निकोलस पूरन (नाबाद 48 रन, 26 गेंद, छह चौके, एक छक्के) और युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी (नाबाद 55 रन, 30 गेंद, नौ चौके) के बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (12/2) ने शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ओपनर यानी की भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (नाबाद 75 रन, 28 गेंद, आठ चौके, छह छक्के) और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड (नाबाद 89 रन, 30 गेंद, आठ चौके, आठ छक्के) ने क्या खूब बल्लेबाजी की। 165 रन के स्कोर को बिल्कुल ही छोटा करके खेला। टीम ने यह स्कोर 9.4 ओवर में बिना विकेट खोये 167 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। लखनऊ के गेंदबाज हैदराबाद के बल्लेबाजों के आगे विवश दिखे। सभी गेंदबाज का कल के मैच में इकोनॉमी 10 से ऊपर रहा है। मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए ट्रैविस हेड को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बता दें कि आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ कि 150 से ज्यादा स्कोर को 10 ओवर से पहले ही चेस कर लिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची दिल्ली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...