IPL-2024 : सूर्या, हार्दिक और पीयूष चले तो मुंबई ने दर्ज की चौथी जीत

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी सोमवार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-17 सीजन का 55वां मैच खेला गया। कल के मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। कल मुंबई अपने घर में मैच जीत गई। गेंदबाजी में सीनियर फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला, कप्तान हार्दिक पांड्या और बल्लेबाजी में 360 डिग्री से मशहूर सूर्यकुमार यादव के बदौलत टीम ने अपने घर में चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है जबकि कल के मैच हारने के बाद भी हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर काबिज है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर ट्रैविस हेड (48 रन, 30 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के अलावा कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 35 रन, 17 गेंद, दो चौके, दो छक्के) ने अच्छी बल्लेबाजी की। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बना दिए। मुंबई की और से जसप्रीत बुमराह (23/1), कप्तान हार्दिक पांड्या (31/3) और अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला (33/3) ने शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसके तीन बल्लेबाज 31 रन पर आउट गए। इसके बाद 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (नाबाद 102 रन, 51 गेंद, 12 चौके, छह छक्के) और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (नाबाद 37 रन, 32 गेंद, छह चौके) ने शानदार बल्लेबाजी करते टीम को 17.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर यह मैच सात विकेट से जीत लिया। नाबाद शतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : शानदार जीत के साथ टॉप पर पहुंची KKR

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...