IPL 2024 RCB vs RR: विराट कोहली ने जड़ा शतक, राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

IPL 2024 RCB vs RR: आज आईपीएल में राजस्थान और बैंगलोर के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच जायपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 72 गेंदों में चार छक्के और 12 चौके की मदद से नाबाद 113 रन बनाये।

IPL 2024 RCB vs RR:

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाये और राजस्थान को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है। विराट कोहली के अलावा बैंगलोर की ओर से कप्तान फाफ डूप्लेसिस ने 44 रन, सौरभ चौहान ने 9 रन और कैमरून ग्रीन ने पांच रन बनाये।

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में राजस्थान छह प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत दर्ज की है। वहीं बैंगलोर दो प्वाइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं। इनमें तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...