IPL 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. आईपीएल 2026 को लेकर मिनी नीलामी भी आज (15 नवंबर) से शुरू हो गई है. वहीं अब एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि चेन्नई ने संजु सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. अब सैमसन चेन्नई के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे.
इस बात की आधिकारिक घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है. वहीं संजू सैमसन ने इस ट्रेड के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में दो पोस्ट किए. पहले पोस्ट में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तमिल स्टाइल में ‘वणक्कम’ किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, वणक्कम तमिल का शब्द है. जिसका मतलब हिंदी में नमस्ते होता है.

IPL 2026: 18 करोड़ रुपये के साथ संजू चेन्नई में
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मिनी नीलामी के शुरू होने से पहले ट्रेड डील के जरिए चेन्नई ने संजू को राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में शामिल कर लिया है. चेन्नई में अपनी सेवा देते हुए उन्हें सैलरी के तौर पर 18 करोड़ रुपये मिलेंगे. इतनी ही सैलरी उन्हें राजस्थान रॉयल्स में भी मिलती थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया है.
IPL 2026: MI से टूटा अर्जुन तेंदुलकर का नाता, मिला LSG का साथ, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू की अलविदा पोस्ट
राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद संजू ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम यहां बस थोड़े समय के लिए ही हैं. इस फ्रैंचाइज़ी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, फ्रैंचाइज़ी के सभी लोगों को अपने परिवार की तरह माना. और जब समय आ गया, जब मैं आगे बढ़ रहा हूं. सभी चीजों के लिए हमेशा आभारी रहूंगा.’
Highlights


