IPL Final Match : खिताबी मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

IPL Final Match : खबर आईपीएल से है। फाइनल मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही कोलकाता के नाम आईपीएल का एक और खिताब हो गया है।

बता दें कि आज फाइनल में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन निराशजनक रहा। कोलकाता के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबााज बेबस नजर आए। इसकी वजह से हैदराबाद की टीम 113 पर ही सीमट गयी है और हैदराबाद ने कोलकाता को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया। इसे कोलकाता ने 10.2 ओवरों में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IPL Final Match :

बता दें कि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम को उस समय जबरदस्त झटका लगा, जब उसके दोनों ओपरन 5 रन पर ही आउट हो गये। ट्रेविस हेड ने तो खाता भी नहीं खोल पाया। इसके अलावा भी कोई बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाये। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा 24 रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाये।

वहीं कोलकाता की ओर से मिचेल स्ट्राक ने हैदराबाद को शुरुआती झटका दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को पहले गेंद पर ही आउट कर दिया। इसके अलावा कोलकाता के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। कोलकाता की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट आंद्र रसेल ने लिये। इसके अलावा मिचेल स्ट्राक और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट झटके।

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...

Sheohar Jeevika Didi: शिवहर में जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 462...

Sheohar Jeevika Didi: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने गुरुवार को शिवहर जिले का दौरा किया।...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...