मुंगेर : आईपीएस अधिकारी विकास वैभव आज मुंगेर शिक्षा संवाद को लेकर मुंगेर पहुंचे जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्रों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। विकास वैभव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विकास वैभव को राजद नेता मंटू यादव के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। वहां पर मौजूद छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय गान गाया।
कार्यक्रम के बाद विकास वैभव के द्वारा छात्र छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा किसी भी समाज का विकास वहां के शैक्षणिक और सामाजिक उपलब्धियां पर ही निर्भर होता है। वर्तमान में लोग जाति वर्ग संप्रदाय और छोटे-छोटे संघर्षों में पड़कर उलझे पड़े हैं। जिन्हें यह समझना होगा कि छोटे-छोटे बातों पर जो समाज लड़ता हुआ कहा आगे बढ़ता है। इन्हीं संदेशों के साथ वह लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का भी कम कर रहे हैं।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट