Raid के लिए गई उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत

भोजपुर: भोजपुर में छापेमारी के लिए गई उत्पाद विभाग की गाड़ी पलट गई जिसमें एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया मार्ग पर पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के समीप की है जहां छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलोरो पर सवार एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वही उत्पाद विभाग के जमादार समेत चार जख्मी हो गये। Raid Raid Raid Raid 

सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हादसे में उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर जगदीशपुर उत्पाद विभाग थाना एवं गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरीप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें – नहीं सुधरेगा Pakistan, घोषणा के कुछ देर बाद ही सीजफायर का किया उल्लंघन

जानकारी के अनुसार मृतक ख्वासपुर थाना क्षेत्र के हरी के टोला गांव निवासी त्रिलोकीनाथ यादव का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव है जबकि जख्मियों में अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी मोजमील अख्तर, बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी सुशील कुमार यादव एवं जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी विकास कुमार शामिल है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  ATS ने महावीर मंदिर को बदला छावनी में, आतंकियों से निपटने…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...